प्रयोगात्मक परीक्षा देने गई बीएससी की छात्रा हुई गायब
बरेली, मई 16 -- शाही, संवाददाता। गुरुवार को प्रयोगात्मक परीक्षा देने कॉलेज गई बीएससी की छात्रा लापता हो गई। परीक्षा दिए बिना ही युवक की बाइक पर बैठकर चली गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की है।भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव के ग्रामीण की पुत्री गुरुवार सुबह घर से प्रयोगात्मक परीक्षा देने को 11.00 बजे शाही के कॉलेज पहुंची। पिता ने पुलिस को बताया कि भाई उसे बाइक से कॉलेज गेट पर छोड़कर घर लौट गया। कालेज से कुछ देर बाद युवती गेट से बाहर निकली और बाइक सवार युवक के साथ मीरगंज की ओर चली गई। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसको तलाश किया। युवती के न मिलने पर पिता शुक्रवार को शाही थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश के लिए टीम गठित की गई हैं। कॉलेज और आसपास के सीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.