देवरिया, फरवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट वर्ष 2026 की प्रयोगात्मक परीक्षा जिले में दो फरवरी से आयोजित की जाएंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस वर्ष जिले के 273 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होंगी, जिसमें 1,15, 968 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार जिले में दो फरवरी से नौ फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों में तैयारी पूरी कर ली गई है। विद्यालयों में स्थित भौतिक विज्ञान के प्रयोगशालाओं में आवश्यक उपकरणों की कमियों को पूरा कर लिया गया है। वहीं प्रयोगशालाओं की साफ- सफाई भी करा ली गई हैं। जबकि रसायन विज्ञान के प्रयोगशालाओं में आवश्यक केमिकल्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.