भदोही, मार्च 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन स्थित डीपीआरसी हाल में चल रहे नौ दिवसीय प्रदर्शनी में सोमवार को जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीणों को विस्तृत जानाकरी दी गई। लैब में जल का जांच कराने की क्या प्रक्रिया है इसपर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी व एक्सईएन जल निगम राज बली ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान एक्सईएन ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 92 फीसदी पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल निगम द्वारा पानी टंकी का निर्माण तीव्र वेग से चल रहा है। शुद्ध जल का सेवन करने वाले तमाम बीमारी की चपेट में आने से बचते हैं। नया बोरिंग होने के बाद लोग जल को प्रयोगशाला में जांच कराने के बाद ही सेवन करें। शुद्ध जल का सेवन कर लोग तमाम बीमारी से बच सकते हैं। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.