हापुड़, मार्च 20 -- हापुड़ में मेरठ रोड स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज की प्रयोगशाला में शुक्रवार को कृषि विज्ञान के प्रवक्ता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। पुलिस का कहना है कि पोस्टामार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।मूलरूप से जिला मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ के गांव घटायन उत्तरी निवासी रविंद्र चौधरी करीब दस सालों से हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में कृषि विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। बीते कुछ दिनों से यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए उनकी ड्यूटी जिले के एसएसवी इंटर कॉलेज में बनाए गए केंद्र पर लगी हुई थी। इस वजह से वह...