बहराइच, मार्च 16 -- बहराइच,संवाददाता। राजकीय नलकूप की चाहरदीवारी के ढहे पिलर के नीचे दबकर मासूम की मौत मामले की जांच तेज हो गई है। सीडीओ मुकेश चंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रयोग किए गए सामग्रियों की जांच की। ईंट व मसाले का सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित ठेकेदार पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी हो रही है। मटेरा के ग्राम पंचायत लालपुर शिवपुर में एक माह पहले राजकीय नलकूप परिसर की सुरक्षा के लिए खंभा बनवाया गया था। खंभे के पास बीते आठ मार्च को गांव के ही 10 वर्षीय रज्जब व सात वर्षीय फुरकान साथ में खेल रहे थे, इसी दौरान खंभा गिरने से दोनों दब गए थे। हादसे में रज्जब की मौत हो गई थी। इस मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया था। सीडीओ व डीडीओ के नेतृत्व में टीम गठित की थी।टीम ने मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.