कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (एसपीएस) में अससेंशियल ऑफ लैबोरेटरी एनिमल रिसर्च विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्रयोगशाला पशुओं के वैज्ञानिक एवं नैतिक उपयोग, नियामक दिशा-निर्देशों तथा प्री-क्लिनिकल अनुसंधान तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ डीन रिसर्च प्रोजेक्ट्स डॉ. अनुराधा कलानी ने किया। उन्होंने औषधि विकास और अनुसंधान में प्रयोगशाला पशुओं की भूमिका तथा नैतिक अनुसंधान की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोजन सचिव डॉ. निशा शर्मा ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। तकनीकी सत्र में डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने 3आर रिप्लेसमेंट, रिडक्शन और रिफाइनमेंट के सिद्धांतों की जानकारी दी। कार्...