प्रयोगशाला नवीनीकरण को लेकर फर्जी पत्र जारी किया, केस दर्ज
रांची, सितम्बर 21 -- रांची। प्रमुख संवाददाता गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड में कृषि भवन परिसर में सहायक कृषि निदेशक गुण नियंत्रण उर्वरक के प्रयोगशाला नवीनीकरण का काम पूरा होने संबंधी फर्जी विभागीय पत्र जारी किया गया था। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद गोंदा थाना में केस दर्ज कराया गया है। इसमें गुण नियंत्रण उर्वरक प्रयोगशाला के सहायक कृषि निदेशक की ओर से बताया गया है कि प्रयोगशाला के नवीनीकरण का काम भवन निर्माण विभाग के भवन प्रमंडल एक की ओर से टैगोर हिल रोड में साईं सप्लाई एंड कन्स्ट्रक्शन कंपनी को मिला था। नवीनीकरण को लेकर पिछले जुलाई माह में कृषि निदेशालय से जांच दल गठित कर भौतिक निरीक्षण का आग्रह किया गया था। इसी पत्र के आलोक में 14 जुलाई को निदेशालय को कार्य पूर्ण होने का पत्र गया, जो संबंधित कार्यालय की ओर से नहीं भेजा गया था। आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.