बगहा, मई 17 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। नरकटियागंज में स्थापित अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला उद्घाटन के एक महीने बाद भी चालू नहीं हो सकी है। यह प्रयोगशाला धूल फांक रही है। बताया जाता है कि करीब 55 लाख रुपये की राशि इसपर खर्च हुई है। विभाग ने दावा किया था कि इस लैब के शुरू होने से अनुमंडल क्षेत्र के हजारों किसानों को उनके खेत की मिट्टी की जांच कराने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उनके समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी और वे समय पर अपनी फसलों में सही खाद-पानी डाल सकेंगे। लेकिन 55 लाख की यह योजना फिलहाल सफेद हाथी साबित हो रही है। लैब को चलाने के लिए अब तक किसी ऑपरेटर या तकनीशियन की बहाली नहीं की गई है। ऐसे मं किसानों के सामने सिर्फ प्रयोगशाला का भवन देखने के बजाय कोई रास्ता नहीं है। वे सिर्फ भवन को देखकर ही संतोष क...