गिरडीह, मई 21 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड के चिकनाडीह पंचायत अंतर्गत बीघा स्थित प्रयास शिक्षण केंद्र का छठा स्थापना दिवस बुधवार रात्रि बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।उत्सव का आयोजन इस अवसर पर शिक्षण केंद्र परिसर में विशेष सम्मान समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ जिप अध्यक्ष मुनिया देवी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने शिक्षण केंद्र द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में प्रयास शिक्षण केंद्र महत्...