मऊ, अप्रैल 22 -- मऊ। प्रयास वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरशद जमाल के पहाड़पुरा स्थित आवास पर भारतीय संविधान की उद्देशिका भेंट कर एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया। चेयरमैन अरशद जमाल ने प्रयास वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से संस्था की रक्तदान सेवा तथा 'नेकी की दीवार' जैसी मानवता-सेवा आधारित पहल को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर शहर के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं सईदी एजुकेशनल सोसाइटी के डायरेक्टर मजहर मेजर, सईदुर्रहमान अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनमानस तक संविधान की मूल भावना पहुंचाना तथा समाज में जागरूकता और उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.