प्रयास योजना के तहत सेवानिवृत्ति के दिन ही कर्मचारियों को मिला पीपीओ
लखनऊ, अप्रैल 30 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा गुरुवार को प्रयास योजना के तहत पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही पीपीओ प्रदान किया गया। जिससे उन्हें पेंशन प्राप्ति में किसी प्रकार की देरी का सामना न करना पड़े। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर अश्विनी कुमार गुप्ता (कार्यालय प्रभारी) द्वारा लाभार्थियों को पीपीओ आदेश सौंपे गए। कार्यक्रम क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-दो आशीष कुमार, प्रयास योजना की नोडल अधिकारी गरिमा सिंह उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बताया गया कि पेंशनधारक अब अपना जीवन प्रमाण (जीवन प्रमाण) मोबाइल ऐप, डाकघर, बैंक तथा डाकिया के माध्यम से भी आसानी से अपडेट कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- ऑनला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.