प्रयास का 22वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
मुरादाबाद, मई 12 -- जवाहर नगर स्थित ज्ञान दीप सेवा ट्रस्ट की ओर से संचालित विशेष बच्चों के स्कूल 'प्रयास' का 22वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा मुरादाबाद मंडल बुद्ध प्रिय सिंह, विशिष्ट अतिथि अंकुर गोयल रहे। समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रबंधक अतुल कुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय में विशेष बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सामान्य व्यवहार विकसित होता है। अध्यक्ष राकेश कुमार रस्तोगी एवं सचिव संजय अग्रवाल ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि बुद्ध प्रिय सिंह ने बच्चों, शिक्षकों और प्रबंधन की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि अंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.