धनबाद, अप्रैल 22 -- सिंदरी। बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित सामाजिक संस्था 'प्रयास इंडिया ने अपने वार्षिकोत्सव 'रेनबो-26' के उपलक्ष्य में मंगलवार को पावर ऑफ नॉलेज' क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर विज्ञान, इतिहास, खेल और राजनीति से जुड़े चुनौतीपूर्ण सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की तार्किक क्षमता और सामान्य ज्ञान को परखा गया। अंत में सफल विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...