प्रयाग स्टेशन पर दो नई लिफ्ट शुरू
प्रयागराज, जून 13 -- प्रयाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सहूलियत के लिए शनिवार को दो नई लिफ्ट शुरू कर दी गई। स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक लिफ्ट लगाई गई है। इससे यात्री आसानी से फुट ओवरब्रिज तक पहुंच रहे हैं और वहां से दो, तीन या चार नंबर प्लेटफॉर्म पर जाना अब आसान हो गया है। दूसरी लिफ्ट तीन व चार नंबर प्लेटफॉर्म पर शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए जल्द ही तीसरी लिफ्ट भी शुरू कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.