प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयाग संगीत समिति की ओर से 86वें संगीत सम्मेलन का आगाज रविवार को हुआ। समिति के सचिव अरुण कुमार, उपाध्यक्ष हर्षित कुमार व रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर छह दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। पहले दिन संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित अनूप बनर्जी ने तबला वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने रूपक, ताल व तीन ताल से वादन को आकर्षक बनाया। इनके साथ हारमोनियम पर शमशाद अहमद खान ने संगत की। मुक्ति शर्मा ने राग योग में भजन और राग पीलू में ठुमरी, दादरा व चैती की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। संचालन सुनील गुप्त ने किया। सम्मेलन में समिति के अपर निदेशक अजय कुमार, सहायक निदेशक बनवारी लाल, नीरज कुमार, राकेश कुमार, प्रभाकर दयाल, नवीन कुमार, सुनील कुमार मिश्र, निकिता कुशवाहा, मंजू श्रीवास्तव, छगन लाल, मदन मालवीय, अर्चना श्रीवास्तव...