प्रयागराज, जनवरी 23 -- प्रयाग संगीत समिति में वसंत पंचमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सचिव अरुण कुमार की अगुवाई में अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती का विधिविधान से पूजन किया। अर्चना दास ने मां सरस्वती की वंदना की तो छात्रा मिली व स्मृति गुप्ता के निर्देशन में कथक और संगीता विश्वकर्मा के निर्देशन में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। समिति के अध्यापक समर्थ राज की सितार वादन प्रस्तुति को श्रोताओं की सराहना मिली। समिति के अध्यापक छगनलाल ने राग अहीर भैरव की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। संचालन उमा दीक्षित व प्रभाकर दयाल ने किया। इस मौके पर अपर निदेशक अजय कुमार, लेखाधिकारी राकेश कुमार, रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार, हर्षित कुमार, नवीन श्रीवास्तव, बनवारी लाल शर्मा, रागिनी श्रीवास्तव, मुक्ति शर्मा, डॉ. किरण मिश्रा, सुनील मिश्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.