प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत की ओर से रविवार को रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय महासचिव सुदीप टंडन ने मार्गदर्शन में आरएस सिंह ने अध्यक्ष, अमित श्याम ने महासचिव, आरपी शर्मा ने वित्त सचिव, गोविंद प्रसाद खंडेलवाल और सीमा सिंह ने प्रांतीय उपाध्यक्ष, निखिलेश कुमार, मनीष सिंह, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव ने संयेाजन पद का दायित्व संभाला।मार्गदर्शक शिवनन्दन गुप्ता, केएन कुमार, जीके खरे, अलका श्रीवास्तव, मनीष सिंह, जीसी जायसवाल को सम्मानित किया गया। प्रांतीय वित्त सचिव आरपी शर्मा ने आय-व्यय का विवरण, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिन्हा ने सेवा, संस्कार प्रकल्प की जानकारी दी। परिषद की लक्ष्य शाखा को प्रथम, मंगलम और प्रतापगढ़ की विशाल शाखा को द्वि...