प्रयाग पब्लिक स्कूल के 12 खिलाड़ियों ने जीते पदक
गंगापार, अगस्त 23 -- सीबीएसई जोनल (स्टेट) ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में प्रयाग पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज, झरहा, लालगोपालगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। 17 से 21 अगस्त तक बीपीएमजी पब्लिक स्कूल, सुरियावां, भदोही में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और सभी ने पदक हासिल किए। टीम ने तीन स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर शत-प्रतिशत सफलता दर्ज की। प्रतियोगिता में करीब 500 विद्यालयों के लगभग 3500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रयाग पब्लिक स्कूल के लिए स्वर्ण पदक कक्षा 10 की रिया मिश्रा, कक्षा 11 के माधवेन्द्र शुक्ला और कक्षा 10 के आर्यन मिश्रा ने जीते। रजत पदक विजेताओं में कक्षा आठ के शिव सागर मिश्रा व स्वरा जायसवाल, कक्षा सात के हुसैन रजा व कृति यादव, कक्षा 10 के शाश्वत प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.