गंगापार, अप्रैल 17 -- प्रयाग पब्लिक स्कूल, लालगोपालगंज का इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 20 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 75 छात्रों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेधावी छात्र आदित्य त्रिपाठी एवं सक्षम मिश्रा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य छात्रों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य फ्रेडरिक रिचर्ड हैनवे एवं उप-प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। यह भी पढ़ें- 10वीं बोर्ड में स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के शत-प्रतिशत छात्र-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.