प्रयाग पब्लिक स्कूल, हंडिया के बच्चों ने लहराया परचम
गंगापार, अप्रैल 16 -- चकमदा गांव स्थित प्रयाग पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया। जिसमें कक्षा 10वीं में हर्षित तिवारी ने 95.6% अंक पाकर प्रथम स्थान, श्रवन कुमार मिश्रा व खुशी ने 94.16% पाकर द्वितीय स्थान एवं अंकिता पाण्डेय 93.6% पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वी में सफल विद्यार्थियों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसी प्रकार कक्षा 10वीं के परिणाम में 17 विद्यार्थियों ने 90% या इससे अधिक अंक अर्जित किया। क्रमशः 80% या इससे अधिक अंक पाने वाले कुल 35 विद्यार्थी रहे। उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों, प्रधानाचार्या मधु शर्मा एवं निदेशक संजय श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना प्रेषित की। यह भी पढ़ें- अयोध्या अकैडमी के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.