लखनऊ, दिसम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने गुरुवार को कपूरथला मार्केट में बैठक आयोजित की। इस दौरान संगठन ने आरिफ चैंबर वन कपूरथला बाजार इकाई गठित की। इसमें प्रयाग नारायण गुप्ता अध्यक्ष, नरेश सिंह शाक्य वरिष्ठ महामंत्री, सुरेन्द्र सिंह भाटिया महामंत्री, दुर्गा शंकर भोजवानी कोषाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, हीरू जेठानंदानी उपाध्यक्ष, उत्कर्ष रस्तोगी संगठन मंत्री, राजीव गुरनानी प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि आदर्श व्यापार मंडल प्रत्येक व्यापारी की समस्याओं के समाधान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करता है। एक-एक व्यापारी के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना संगठन का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा व्यापारियों को किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त करने की आवश्यकता नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.