प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देख कर रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04056/55 आनंद विहार टर्मिनल-बलिया विशेष ट्रेन के चार अतिरिक्त फेरे 4 मार्च से 25 मार्च तक संचालित किए जाएंगे। वापसी सेवा 5 मार्च से 26 मार्च तक चलेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04088/87 नई दिल्ली-पटना एक्सप्रेस 27 फरवरी से 3 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहरेगी। रेलवे ने यात्रियों से आरक्षण कर यात्रा करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...