प्रयागराज होकर चलेंगी तीन ट्रेनें, कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
प्रयागराज, अगस्त 26 -- पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते प्रयागराज से जुड़ी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। तीन ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से प्रयागराज जंक्शन होकर चलेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन नंबर 12565 दरभंगा-नई दिल्ली तीन सितंबर को छपरा, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल भी तीन सितंबर को छपरा, औंड़िहार, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल होकर चलेंगी। इन दोनों ट्रेनों का सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में ठहराव नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.