गंगापार, अप्रैल 19 -- Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में दर्दनाक हादसा हो गया। दो वाहनों की टक्कर में दो व्यापारियों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में भी दोनों की मौत चर्चा का विषय बनी है। दरअसल दोनों गहरे दोस्त बताए जाते थे। दोनों ने एक साथ कारोबार शुरू किया था। अब एक साथ ही दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 40 साल के इस रिश्ते का एक झटके में अंत हो गया। दोनों की मौत से हर किसी की आंखें नम हैं। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यापारियों की मौत से जारी व आसपास के कस्बों में शोक छा गया है। बताया जाता है कि दोनों व्यापारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी थे। दोनों के परिवारों सहित पूरे बाजार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जारी बाजार न...