वरिष्ठ संवाददाता, जून 3 -- प्रयागराज के साउथ मलाका चौराहे के पास जिस मकान में एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या हुई, वहां कातिल वारदात के बाद करीब 11 घंटे तक मकान के अंदर ही रहा। उसने पहले डिटर्जेंट और गर्म पानी से पूरे कमरे को साफ किया और फिर अपने खून से सने कपड़े को उतराकर नहाया। घर के अंदर घड़ी नहीं होने और बाहर निकलने पर पकड़े जाने के डर से वह भोर में करीब पांच बजे मृतक वीरेंद्र वैश्य के कपड़े पहनकर बाहर निकला। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी सनी गुप्ता ने बताया कि रविवार शाम हत्या करने के बाद उसने रसोई में पानी गर्म कर डिटर्जेंट पाउडर से कमरों में फैले खून की सफाई की। सारे जेवरात एक बैग में भरे, लेकिन बाहर निकलने पर पकड़े जाने की डर से कमरे के अंदर ही बैठा रहा। बाथरूम में नहाने के बाद आलमारी से निकालकर मृतक वीरेंद्र वैश्य के जूत...