आगरा, मार्च 13 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 04123/04124 प्रŮयागराज-मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। ट्रेन प्रयागराज से 15 मार्च से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को और हजरत निजामुद्दीन से 16 मार्च से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार से सोमवार को चलेगी। ट्रेन प्रयागराज से दोपहर 3.25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6.20 बजे और हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 3.45 बजे चलकर शाम 7.05 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में 8 स्लीपर 9 जनरल, 1 एसी थर्ड, एक एसी फर्स्ट/द्वितीय कोच लगा होगा। ट्रेन प्रयागराज से झांसी होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में भी यही रूट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.