प्रयागराज, सितम्बर 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। देश की पहली स्लीपर वंदे भारत के संचालन के बाद अब दिल्ली-वाराणसी के बीच दूसरी स्लीपर वंदे भारत चलाने की तैयारी है। ट्रेन प्रयागराज से होकर गुजरेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन का ट्रायल इसी महीने हो सकता है और दीपावली तक संचालन की तैयारी है। रेलवे की ओर से अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।बताया जा रहा है कि ट्रेन का ठहराव प्रयागराज के साथ कानपुर सेंट्रल पर भी होगा। शुरुआती संचालन में इसकी अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रतिघंटा रखे जाने की चर्चा है। मिशन रफ्तार के तहत ट्रैक अपग्रेडेशन के बाद इसे 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक चलाने की योजना हो सकती है। यह भी पढ़ें- दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी में रेलवे, प्रयागराज से होकर गुजरेगी; रूट और टाइमिंग प्रस्तावित ट्रेन 16 को...