नई दिल्ली, अगस्त 17 -- पहाड़ों और गंगा-यमुना के प्रवाह क्षेत्र में बारिश से एक बार फिर प्रयागराज से वाराणसी तक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में प्रयागराज में यमुना का जलस्तर 1.32 मीटर बढ़ने से संगम क्षेत्र में पानी तेजी से फैल रहा है। गंगा के जलस्तर में भी 32 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। वाराणसी में गंगा के जलस्तर में सात सेंमी प्रति घंटा की दर से वृद्धि हो रही है। रविवार देर रात शीतला मंदिर के पास तक पानी पहुंच गया था। महाश्मशान मणिकर्णिका में कई चिताएं पानी में डूब गई है। नौकाओं का संचालन बंद कराने के साथ ही प्रशासन ने वरुणा और असि किनारे सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस एवं प्रशासन के कर्मचारी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दे रहे हैं। केन्द्रीय जल आयोग का अनुमान है कि प्रयागराज और मिर्जापुर में भी 6 सेंमी प्रति घंटा से...