कानपुर, जून 13 -- कानपुर। गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से मुंबई और गुजरात के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। सूबेदारगंज-वलसाड और सूबेदारगंज-दादर के बीच चलने वाली साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर भी होगा, जिससे कानपुर और आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04177/04178 सूबेदारगंज-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 जून से 15 जुलाई तक पांच फेरों के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन प्रत्येक मंगलवार सुबह 5 बजे सूबेदारगंज से चलकर सुबह 8:05 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और 8:10 बजे रवाना होगी। यह भी पढ़ें- सूबेदारगंज से गुजरात और मुम्बई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन वापसी में वलसाड से चलकर ट्रेन दोपहर 2 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और 2:05...