प्रयागराज, अगस्त 13 -- प्रयागराज, संवाददता। इलाहाबाद के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह और फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर प्रयागराज एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों के लिए अधिक उड़ानें शुरू करने की मांग की। दोनों सांसदों ने मंत्री को पत्र सौंपकर प्रयागराज एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू कराने का प्रस्ताव रखा।सांसदों ने कहा कि प्रयागराज धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के साथ हाईकोर्ट और शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। यहां से बड़ी संख्या में छात्र, टेक्नोक्रेट और कारोबारी देश के विभिन्न शहरों में आवागमन करते हैं। महाकुंभ के दौरान जिस तरह बड़ी संख्या में उड़ानें संचालित हुईं, उसी तरह नियमित रूप से प्रमुख शहरों के लिए पर्याप्त हवाई सेवाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। ...