प्रयागराज से पटना के लिए चलेगी अनारक्षित मेला स्पेशल
प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- शारदीय नवरात्र में विंध्याचल दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे 11 से 26 अक्तूबर तक प्रयागराज जंक्शन और पटना के बीच अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 12 मेमू कोच वाली ट्रेन संख्या 04182 प्रयागराज से प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे रवाना होकर दोपहर 12:35 बजे विंध्याचल पहुंचेगी और रात 8:15 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04181 पटना से रात नौ बजे चलेगी। विंध्याचल में इसका ठहराव सुबह 4:35 से 4:40 बजे तक होगा। ट्रेन अगले दिन सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नवरात्र में मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी यह भी पढ़ें- भागलपुर: विंध्याचल स्टेशन पर अतिरिक्त दो मिनट रुकेगी पांच ट्रेन यह भी पढ़ें- काम की खबर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.