प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए जल्द दौड़ेंगी वॉल्वो बसें
प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच जल्द ही वातानुकूलित वॉल्वो बसों का संचालन शुरू हो सकता है। रोडवेज ने मुख्यालय से चार नई वॉल्वो बसों की मांग की है। बसें उपलब्ध होने के बाद इन्हें कानपुर के रास्ते नई दिल्ली के लिए संचालित किया जाएगा।क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र सिंह ने बताया कि प्रयागराज से दिल्ली के लिए यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन रोडवेज के पास एसी बसों की संख्या पर्याप्त नहीं है। इसका फायदा निजी बस संचालक उठाते हैं और यात्रियों से अधिक किराया वसूलते हैं। नई वॉल्वो बसों के संचालन से यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर के साथ उचित किराये पर यात्रा की सुविधा मिलेगी। खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रोडवेज को उम्मीद है कि मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.