प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। होली के बाद ट्रेनों में अधिक भीड़ और सीट के लिए मारामारी के मद्देनजर रेल प्रशासन ने प्रयागराज से दिल्ली के बीच पांच जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये गाड़ियां पांच मार्च से 10 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में एक-एक फेरे लगाएंगी।गाड़ी संख्या 04141/42 (5-6 मार्च), गाड़ी संख्या 04143/44 (6-7 मार्च), गाड़ी संख्या 04145/46 (7-8 मार्च), गाड़ी संख्या 04147/48 (9-10 मार्च) तथा गाड़ी संख्या 04149/50 (8-9 मार्च) के लिए संचालित होंगी। अधिकांश ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन से रात में प्रस्थान कर सुबह दिल्ली पहुंचेंगी, जिससे यात्रियों को दिन में अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी। इन ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर, एसी थर्ड, एसी सेकेंड सहित विभिन्न श्रेणियों के कोच लगाए गए हैं। मार्ग में फ...