प्रयागराज से थाना पसंद करने पहुंचा फर्जी दरोगा, गिरफ्तार
मिर्जापुर, जून 18 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दरोगा बनकर कलक्ट्रेट परिसर में घूम रहे व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह प्रयागराज जिले के करछना का निवासी है। लोगों ने बताया कि वह यहां आने का उद्देश्य मिर्जापुर में थाना पसंद करना बता रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। शहर के कलक्ट्रेट परिसर में दोपहर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था। परिसर में मौजूद लोगों को व्यक्ति संदिग्ध दिखाई पड़ा तो उसे रोक लिया। जब लोगों ने उससे पूछा कि कौन से थाने पर तैनात हैं तो वह कहने लगा कि प्रयागराज से मिर्जापुर में थाना पसंद करने आया हूं। इसके बाद वह तरह-तरह की बातें करने लगा। स्थानीय लोगों ने फर्जी दरोगा प्रतीत होने पर शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.