प्रयागराज से तमिलनाडु के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज, जुलाई 28 -- प्रयागराज। रेलवे ने प्रयागराज और तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04171/72 प्रयागराज-तिरुनेलवेली-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन अगस्त में चार-चार फेरे लगाएगी। 04171 प्रत्येक शनिवार एक, आठ 15 और 22 अगस्त को सुबह 10:20 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और सोमवार को दोपहर 1:15 बजे तिरुनेलवेली पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04172 प्रत्येक सोमवार तीन, 10, 17 और 24 अगस्त को रात 11:30 बजे तिरुनेलवेली से चलेगी और गुरुवार सुबह 3:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, नेल्लोर, रेनीगुंटा, कटपाड़ी, सेलम, डिंडीगुल और मदुरै समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.