प्रयागराज से चोरी बाइक संग दो शातिर चोर धराए
भदोही, जून 16 -- भदोही, संवाददाता। लंबे समय बाद पुलिस ने वाहन चोरों को दबोचने का काम किया। औराई थाने की पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक बाइक बरामद करने का दावा किया गया। बता दें कि इधर एक साल से जिले में शादियों एवं तेरही (ब्रह्मभोज) से बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। आम आदमी की गाढ़ी कमाई को चोरों द्वारा कुछ ही मिनटों में गायब कर दिया जा रहा है। पुलिस मुकदमा लिखने के बाद उसे भूल जाती है। ऐसे में चोरों के हौंसले बुलंद थे। मामले को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने गंभीरता से लिया था। उनकी फटकार के बाद मातहतों ने अभियान तेज कर दिया। औराई प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बाइक चोरी करके भाग रहे दो आरोपितों को कोठरा तिराहे से दबोचा गया। शातिर चोरों अजय दुबे निवासी तुलापुर, औराई और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.