झांसी, सितम्बर 15 -- झांसी, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने आने वाले त्योहारी सीजन (दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ) में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 04107-04108 प्रयागराज-हडपसर (पुणे)-प्रयागराज त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी के द्वारा प्रयागराज के साथ-साथ बांदा, महोबा, खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर और बीना जैसे बुंदेलखंड व एमपी के क्षेत्रों को महाराष्ट्र से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इस गाड़ी के संचालन से दिवाली, छठ और दुर्गा पूजा के दौरान महाराष्ट्र (पुणे/मुंबई क्षेत्र) की तरफ जाने और वहाँ से उत्तर प्रदेश आने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट और बर्थ प्राप्त करने में काफी आसानी होगी। यह भी पढ़ें- त्योहार पर 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों से दिल्ली तक राह आसान गाड़ी में 06 सामान्य और 12 स्लीपर को...