प्रयागराज से खाटू श्याम धाम तक 10 अगस्त से ट्रेन
प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज से राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम और शेखावाटी क्षेत्र की यात्रा अब और आसान होगी। रेलवे ने यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन (04161/62) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 10 अगस्त से 30 नवंबर तक संचालित होगी।गाड़ी संख्या 04161 प्रत्येक सोमवार को शाम 5:10 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे सीकर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04162 प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 3:25 बजे सीकर से चलेगी और बुधवार सुबह 8:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। प्रयागराज से चलकर भरवारी, फतेहपुर, गोविंदपुरी, फफूंद, इटावा, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, खातीपुरा, जयपुर और रींगस जंक्शन होते हुए सीकर पहुंचेगी। रींगस जंक्शन से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.