प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी ने देशभर में बढ़ते पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर व्यापक जनअभियान शुरू करने की घोषणा की है। यह अभियान प्रयागराज से शुरू हो रहा है। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्त में कहा कि देश की शिक्षा एवं भर्ती प्रणाली गंभीर संकट से गुजर रही है और लाखों युवाओं का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं ने करोड़ों छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित किया है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस आज देशभर में 28 जगहों पर छात्रों की आवाज करेगी ब...