प्रयागराज समेत 10 शहरों में होगी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की परीक्षा
प्रयागराज, सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से परिवार कल्याण महानिदेशालय में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा चार अक्तूबर को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक की पाली में दस जिलों प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ एवं वाराणसी में कराई जाएगी। दो दशक बाद आई इस भर्ती के लिए 124806 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानि एक पद पर औसतन 565 दावेदार मैदान में हैं। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार, अभ्यर्थियों के परीक्षा केन्द्रों के जिले की सूचना आयोग की वेबसाइट पर सोमवार से उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी अपने ओटीआर नम्बर के माध्यम से लॉगिन करके अपने परीक्षा केन्द्र के जिले को चेक कर लें, यह सूचना परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.