प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। प्रयागराज समेत प्रदेश के पांच शहरों में स्ट्रीट फूड हब बनाए जाएंगे। शासन ने प्रदेश के 20 शहरों से स्ट्रीट फूड हब का प्रस्ताव मांगा था। प्रयागराज के साथ अयोध्या, वाराणसी, सीतापुर और मथुरा में स्ट्रीट फूड हब बनाने की स्वीकृति मिल गई है। प्रयागराज में यमुना किनारे प्रेरणा पार्क में खास तरह का फूड जोन बनाया जाएगा, जिसकी नगर निगम तैयारी कर रहा है। यमुना किनारे स्ट्रीट फूड हब का प्रस्ताव शासन को भेज जा चुका है। फूड हब में मशहूर खानपान के 80 स्टाल लगाने की योजना है। फूड हब के साथ घाट पर पार्किंग, प्ले जोन, ग्रीन बेल्ट विकसित करने का काम हो हो रहा है। पूरी योजना पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह राशि शासन डूडा को देगा। डूडा अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि राशि मिलने पर फूड हब बनाने का काम शुरू होगा। स्ट...