प्रयागराज संगम समेत तीन ट्रेनों का मार्ग बदला
प्रयागराज, मार्च 17 -- दिल्ली मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण प्रयागराज से जुड़ी कई ट्रेनों के मार्गों में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन नंबर 20434 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-सूबेदारगंज 17 मार्च को परिवर्तित मार्ग आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद (दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा) होकर चलेगी। इसी तरह 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 28 मार्च को परिवर्तित मार्ग खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट होकर चलेगी। इस दौरान गाज़ियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली, नरेला, सोनीपत, गनौर, समलखा, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, शाहबाद मरकंडा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। वहीं, 28 मार्च को ही प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस भी दिल्ली सहदरा एवं दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.