प्रयागराज-वेरावल स्पेशल ट्रेन झींझक व फफूंद स्टेशन पर रुकेगी
आगरा, अगस्त 12 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 04173/04174 प्रयागराज-वेरावल-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन का झींझक एवं फफूंद स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि दोनों स्टेशनों के आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को वेरावल एवं प्रयागराज की दिशा में यात्रा करने के लिए सीधा और सहज विकल्प मिलेगा। नवीन समय-सारणी के अनुसार गाड़ी सं. 04173/04174 प्रयागराज-वेरावल-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन दोनों स्टेशनों पर दोनों तरफ से दो-दो मिनट का ठहराव करेगी। यात्री ट्रेन में उचित टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। ट्रेन 25 सितंबर तक संचालित होगी। यह भी पढ़ें- फफूंद से सोमनाथ का सफर हुआ आसान, वेरावल स्पेशल का मिला ठहराव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.