प्रयागराज-वाराणसी हाईवे वनवे, शास्त्री पुल पर नोइंट्री
प्रयागराज, जुलाई 28 -- सावन माह में श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुरक्षा को लेकर 30 जुलाई से 28 अगस्त क रूट डायवर्जन और वन-वे ट्रैफिक लागू किया गया है। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे के बाएं लेन पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, शास्त्री पुल पर भी रोडवेज बसों और भारी वाहनों पर नोइंट्री लागू की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए अतिरिक्त फोर्स की भी तैनाती की गई है। डीसीपी यातायात नीरज पांडेय के अनुसार, जीटी जवाहर अलोपीबाग चुंगी से वाराणसी मार्ग पर भीटी प्रयागराज सीमा तक बाएं लेन पर वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि आवागमन के लिए दाहिने लेन का इस्तेमाल होगा। सावन के पहले सोमवार तीन अगस्त के लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था एक अगस्त शनिवार की रात दस बजे से शुरू होकर चार अगस्त मंगलवार रात दस बजे तक लागू रहेगी। कांवर यात्रा की सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.