प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- प्रयागराज। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज और गुजरात के वलसाड के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 04189 प्रयागराज-वलसाड 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04190 वलसाड-प्रयागराज 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। दोनों ट्रेनें छह-छह फेरे लगाएंगी। प्रयागराज से ट्रेन शाम 6:10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम छह बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में वलसाड से रात आठ बजे चलकर अगले दिन रात 7:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। रास्ते में सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और नवसारी सहित कई स्टेशनों पर ठहराव होगा। यह भी पढ़ें- प्रयागराज-असारवा के बीच त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...