गाजीपुर, मार्च 31 -- प्रयागराज लिटरेरी फेस्टिवल में "डॉ. सुधाकर पाण्डेय सम्मान" समारोह सम्पन्न गाजीपुर। प्रयागराज में गुफ्तगू संस्था की ओर से आयोजित लिटरेरी फेस्टिवल के तहत डॉ. सुधाकर पाण्डेय सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर दिलदारनगर क्षेत्र से जुड़े साहित्य, संगीत और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चार विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजा मुराद रहे, जिन्होंने मशहूर कवयित्री शबाना अदीब की रचनाओं की भावपूर्ण पंक्तियों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिससे श्रोता भाव-विभोर हो उठे। इस दौरान स्व. जनार्दन ज्वाला को मरणोपरांत सम्मान प्रदान किया गया, जिसे उनके पुत्र डॉ. विकास यादव ने ग...