प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानलेवा गड्ढे
गंगापार, जुलाई 20 -- प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव के सामने बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। अधूरे निर्माण कार्य और बरसात के कारण हुए जलभराव ने सड़क को दुर्घटनाओं का अड्डा बना दिया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि अब तक दर्जनों लोग इस गड्ढे की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं, जबकि कई घायलों का इलाज अभी भी विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। रविवार शाम प्रतापगढ़ जिले के बरईपुर कुंडा निवासी अंशुल मिश्र अपनी पत्नी सीता देवी और मासूम बच्चे के साथ बाइक से प्रयागराज से कुंडा लौट रहे थे। अंधियारी गांव के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.