प्रयागराज रेल मंडल में 5793 पद खाली, भर्ती करने की मांग
प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) ने प्रयागराज रेल मंडल में 5793 रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है। डीआरएम कार्यालय में गुरुवार से शुरू हुई दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक के पहले दिन यूनियन ने कर्मचारियों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से रखा।
बैठक का विवरण डीआरएम रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनसीआरएमयू के महामंत्री आरडी यादव ने कहा कि प्रयागराज मंडल में 5793 पद रिक्त हैं, जिन्हें अविलंब भरा जाना चाहिए। उन्होंने अनुकंपा के आधार पर लंबित व निरस्त नियुक्तियों की पुनर्समीक्षा, ट्रैक मेंटेनरों की ड्यूटी सूची प्रत्येक वरिष्ठ खंड अभियंता कार्यालय में चस्पा करने, सिग्नल कर्मचारियों को रक्षक डिवाइस उपलब्ध कराने, रनिंग स्टाफ के लिए वाहन स्टैंड, जर्जर रेलवे आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.