प्रयागराज, दिसम्बर 1 -- बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते जनवरी 2026 में प्रयागराज आने-जाने वाली कई ट्रेनें अस्थायी रूप से परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। गाड़ी संख्या 20404 लालगढ़-प्रयागराज 5, 8, 10, 12, 15, 17 और 19 जनवरी को चूरू-फतेहपुर शेखावाटी-सीकर होकर चलेगी। वहीं 22 और 24 जनवरी को यह ट्रेन बीकानेर-मेडता बाईपास-फुलेरा-जयपुर मार्ग से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 20403 प्रयागराज-लालगढ़ 21 और 23 जनवरी को जयपुर-फुलेरा-मेडता बाईपास-बीकानेर होकर चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12404 लालगढ़-प्रयागराज और गाड़ी संख्या 12403 प्रयागराज-लालगढ़ भी 20 से 23 जनवरी के बीच परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। सियालदाह-बीकानेर रूट की ट्रेनें- गाड़ी संख्या 12259 और गाड़ी संख्या 12260 का मार्ग भी रेवाड़ी-जयपुर-मेडता बाईपास से बदला गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.