प्रयागराज, फरवरी 28 -- बनारस-प्रयागराज रामबाग रेलखंड पर ट्रेनों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रेल लाइन के दोनों किनारे सेफ्टी फेंसिंग (सुरक्षा घेरा) लगाने की तैयारी तेज हो गई है। इस रेलखंड पर लगभग 110 किलोमीटर ट्रैक रूट पर डब्ल्यू-बीम मेटल टाइप सुरक्षा फेंसिंग लगाई जाएगी, जिससे पशुओं के ट्रैक पर आने की घटनाएं रुकेंगी और ट्रेनों का संचालन निर्धारित गति से हो सकेगा। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार को प्रयागराज रामबाग यार्ड, रेल पुल और समपार फाटक सहित कई स्थानों का संरक्षा निरीक्षण किया और फेंसिंग कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक ने वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह और कार्यदायी संस्था के साथ बनारस-प्रयागराज रामबाग रेलखंड पर ब्रिज संख्या 75, किमी 284/5-7 तथा किमी 310/15 पर ...